Navratri 2024 : पालकी पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें देश-दुनिया पर क्या पड़ेगा असर?

By: शुलेखा साहू

On: Thursday, October 3, 2024 10:01 AM

Navratri 2024 : पालकी पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें देश-दुनिया पर क्या पड़ेगा असर?
Google News
Follow Us

Navratri 2024  – आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं. शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, जिनमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यानी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री माता के नाम शामिल हैं। मान्यता है कि इस बार मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही हैं. तो आइए ज्योतिषाचार्य वान्या आर्य जी से जानते हैं कि देवी मां का पालकी पर आगमन देश और दुनिया के लिए शुभ है या अशुभ।

Navratri 2024 – मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी

ज्योतिषाचार्य वान्या आर्यजी के अनुसार जब मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी तो देश में कोई विपत्ति और आर्थिक संकट आएगा। हालाँकि, नवरात्रि का यह समय तन और मन को शुद्ध करने के लिए भी अच्छा है। नवरात्रि का यह समय साधना के लिए सबसे खास है। नवरात्रि का समय इतना शुभ होता है कि अगर सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा की जाए तो इससे बड़ा कोई फल नहीं है।

Navratri 2024  – नवरात्रि के 9 दिन प्रत्येक देवी को समर्पित हैं। तो आइए जानते हैं मां दुर्गा के नौ दिनों के अनुसार प्रसाद

नवरात्रि के 9 दिन हर देवी को समर्पित हैं. तो आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के नौ दिन के अनुसार भोग.

1. माता शैलपुत्री- माता शैलपुत्री को साहस की देवी भी कहा जाता है. माता को शुद्ध देसी घी से बनी मिठाई भोग में जरूर चढ़ाएं.

2. मां ब्रह्मचारिणी- मां ब्रह्मचारिणी को पवित्रता की देवी भी कहा जाता है. माता को गुडहल का फूल जरूर चढ़ाएं. साथ ही, मां को शक्कर और पंचामृत का भोग भी लगाएं.

3. मां चंद्रघंटा- मां चंद्रघंटा को शांति की देवी भी कहा जाता है. मां को केसर की खीर, मिश्री, शहद और पंचामृत का भोग जरूर लगाएं.

4. मां कुष्मांडा- मां कुष्मांडा को समृद्धि की देवी भी कहा जाता है. मां चमेली के फूल और हरे रंग की मिठाई या मालपुएं का भोग लगाएं.

5. मां स्कंदमाता- माता स्कंद को सकारात्मकता की देवी भी कहा जाता है. मां को केले के व्यंजनों का आप भोग लगा सकते हैं.

6. मां कात्यायनी- माता कात्यायनी को योद्धा की देवी भी कहा जाता है. मां को 3 हल्दी की गांठों का भोग लगाएं और 11 पान के पत्ते भी माता को चढ़ाएं.

7. मां कालरात्रि- मां कालरात्रि को अंधेरे का अंत करने वाली देवी माना जाता है. मां को भोग में गुड़ से बने व्यंजन, नारियल चढ़ाएं. साथ ही लाल रंग के वस्त्र भी मां को आप अर्पित करें.

8. मां महागौरी- मां महागौरी को सुंदरता की देवी भी कहा जाता है. मां को 3 लौंग लाल कपड़े में बांधकर चढ़ाएं, हर इच्छा पूरी होगी. इसके अलावा, मां को लाल रंग की चुनरी, बताशा और सिक्के अर्पित करें.

9. मां सिद्धिदात्री- मां सिद्धिदात्री को जगत जननी भी कहा जाता है. मां सिद्धिदात्री को चना, पुरी और खीर भोग का लगाएं.

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment