गर्लफ्रेंड के साथ भागा पति तो पत्नी ने किया सुसाइड

By: शुलेखा साहू

On: Wednesday, April 30, 2025 9:02 PM

गर्लफ्रेंड के साथ भागा पति तो पत्नी ने किया सुसाइड
Google News
Follow Us

झांसी जिले के चोर टानगा गांव की रहने वाली मीना ने अपने पति अनिल के लापता होने और दूसरी महिला के साथ भागने की अफवाहों के बाद सदमे में आकर फांसी लगा ली। अनिल चार दिन पहले घर से निकला था और वापस नहीं आया। उसके मोबाइल फोन को बंद बताया गया। अनिल के परिजनों को पता चला कि वह एक अन्य महिला के साथ भाग गया है, जिससे मीना को गहरा सदमा लगा और उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मीना ने फांसी लगाकर आत्महत्या की और वह लंबे समय से बीमार थी। अभी तक परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है। मीना के पिता रामसेवक ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले मीना को अक्सर परेशान करते थे और अनिल पहले भी एक अन्य महिला के साथ भाग गया था।

फंदे से लटकी मीना

मीना ये बात सुनते ही सदमे में आ गई। मीना मंगलवार की रात अपने कमरे में जाकर सो गई। रात में वो कमरे में ही फांसी लगा ली। सुबह जब घर की बड़ी बहु ने देखा तो वो फंदे से लटकी हुई थी। मीना को घर के अन्य सदस्यों की मदद से को फंदे से उतारा गया।

पुलिस ने क्या कहा ?

लहचूरा थाने के अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि मीना ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। वो बहुत दिनों से बीमार चल रही थी। परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं करायी है। तहरीर मिलते ही जांच और उचित कार्रवाई की जाएगी।

मीना के पिता ने क्या कहा ?

मीना के पिता रामसेवक ने बताया कि ससुराल वाले मीना को आये दिन परेशान करते रहते थें। करीब एक साल पहले अनिल एक दूसरी महिला को लेकर भाग गया था। तब पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। मीना उसी वक्त मायके आ गई थी। पुलिस और पंचायत की बात मानकर वो दोबारा ससुराल चली गई थी।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment