औसानेश्वर मंदिर में हादसा, करंट फैलने से मची भगदड़ में 2 की मौत और 37 घायल

By: शुलेखा साहू

On: Monday, July 28, 2025 8:16 AM

औसानेश्वर मंदिर में हादसा, करंट फैलने से मची भगदड़ में 2 की मौत और 37 घायल
Google News
Follow Us

बाराबंकी। सोमवार तड़के तीन बजे औसानेश्वर मंदिर में करंट लगने से भगदड़ मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर है।

हैदरगढ़ स्थित औसानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु रात 12 बजे से कतार में खड़े थे। भोर तीन बजे श्रद्धालुओं को धूप-छांव से बचाने के लिए लगी टिन शेड पर एक तार टूटकर गिर गया, जिससे करंट फैल गया और भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे को धक्का देकर भागने लगे। हादसे में कई लोग गिरकर दब गए।

दो की मौत, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया  

त्रिवेदीगंज के मुबारकपुर निवासी 22 वर्षीय प्रशांत और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। 37 लोग घायल हैं, जिनका इलाज हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सीएचसी में चल रहा है। इसके साथ ही रायबरेली के मझिसा निवासी अर्जुन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

औसानेश्वर मंदिर में हादसा, करंट फैलने से मची भगदड़ में 2 की मौत और 37 घायल
औसानेश्वर मंदिर में हादसा, करंट फैलने से मची भगदड़ में 2 की मौत और 37 घायल

घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर  

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि औसानेश्वर मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में बंदर रहते हैं। इन बंदरों के भागने के कारण तार टूटकर टिन शेड पर गिर गया।

Haridwar Stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 लोगों की मौत

Delhi में भगदड़.. MP तक असर, 3 बच्चों सहित 18 की मौत

 

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment