Gold Price Today : आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। आइए जानते हैं आपके शहर में क्या हैं सोने और चांदी की कीमतें।

सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। 28 जुलाई 2025 को भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। सोना सस्ता हुआ है। शनिवार की तुलना में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में 550 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 99,920 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। जो शनिवार को 1,00,470 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 91,590 रुपये और 18 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 74,940 रुपये है। इसके साथ ही, शनिवार को चांदी की कीमत 1,17,900 रुपये प्रति किलोग्राम थी। जो आज यानी 28 जुलाई 2025 को घटकर 1,15,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है।
1- दिल्ली से चेन्नई Gold Price Today
सोमवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 99,970 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जो शनिवार को 1,00,620 रुपये थी। मुंबई में सोना 99,920 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसके साथ ही, इससे पहले यह 1,00,470 रुपये था। चेन्नई में सोने की कीमत 99,920 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। सोने के साथ-साथ इन शहरों में चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। दिल्ली और मुंबई में चांदी 1,15,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि चेन्नई में यह 1,25,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

2-वायदा बाजार में भी गिरावट Gold Price Today
वायदा बाजार यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों का रुख थोड़ा अलग है। यहाँ सोने और चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 5 अगस्त को एक्सपायर होने वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत आज 165 रुपये बढ़ रही है। 5 अगस्त 2025 को एक्सपायर होने वाले कॉन्ट्रैक्ट का सोना इस समय 97984 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, वायदा बाजार में चांदी की कीमत की बात करें तो इसमें गिरावट है। 5 सितंबर 2025 को एक्सपायर होने वाले कॉन्ट्रैक्ट की चांदी इस समय 337 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 113389 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव
अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें
फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें
Gold Chain Design: धनतेरस में सोने की चेन का यह डिजाइन बढ़ा देगा आपके गले की खूबसूरती







