नई दिल्ली। बुधवार, 24 सितंबर का दिन ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के कारण विशेष माना जा रहा है। आज अनफा योग का गठन हो रहा है, जिसमें चंद्रमा तुला राशि में संचार करेंगे और बुध के साथ द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस योग से धन, सम्मान और बुद्धिमत्ता में वृद्धि होगी। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की कृपा भी कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आएगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक करियर और कारोबार के क्षेत्र में किसे किस तरह का परिणाम मिलेगा।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए बुधवार लाभकारी साबित होगा। नवरात्रि के शुभ समय में लंबे समय से चल रही आर्थिक दिक्कतों से राहत मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और व्यावसायिक यात्रा से लाभ होने की संभावना है।
वृषभ
आज वृषभ राशि वाले सकारात्मक बदलाव देखेंगे। पारिवारिक वातावरण में हर्ष का माहौल बनेगा। जीवन स्तर सुधारने का अवसर मिलेगा, हालांकि अतिरिक्त खर्च पर नियंत्रण जरूरी रहेगा।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए अचानक तरक्की और पहचान बढ़ने की संभावना होगी। प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए व्यर्थ की दिखावेबाजी से बचना होगा। करियर में गति तेज होगी।
कर्क
परिवारिक जिम्मेदारियों के चलते कर्क राशि के जातकों का दिन व्यस्त रहेगा। किसी सदस्य की सेहत आपको चिंतित कर सकती है। यात्रा या स्थान परिवर्तन पर विचार बन सकता है।
सिंह
नौकरी और व्यापार में रुकावटों से सिंह राशि के लोग अब बाहर निकलेंगे। मेहनत और दृढ़ निश्चय से परेशानियों का समाधान मिलेगा। आलस छोड़ने से बड़े अवसर मिलेंगे।
कन्या
परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण जरूर रहेंगी लेकिन परिणाम लाभकारी होंगे। दिन की भागदौड़ भविष्य के लिए नए दरवाजे खोलेगी। उत्साह और ऊर्जा बनाए रखना जरूरी होगा।
तुला
आज तुला राशि वाले विरोधियों को पीछे छोड़ देंगे। मानसिक तनाव रहेगा लेकिन आत्मविश्वास और धैर्य आपको जीत दिलाएंगे। संयम बनाए रखना ही सफलता की कुंजी होगी।
वृश्चिक
शुभ समाचार मिलने का योग है। कार्यक्षेत्र में तनाव के बावजूद नई योजनाएं सफल होंगी। पुराने विवाद सुलझेंगे और प्रशासनिक सहयोग मिलेगा।
धनु
नए संपर्क से फायदा मिलने के संकेत हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। व्यवसाय में प्रगति से आत्मविश्वास बढ़ेगा और मांगलिक आयोजनों में शामिल होने का भी अवसर मिल सकता है।
मकर
आज मकर राशि के जातकों का सामाजिक और व्यावसायिक सम्मान बढ़ेगा। नए सौदों से लाभ और धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। व्यर्थ विवादों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
कुंभ
उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार विस्तार या आयात-निर्यात से जुड़े निर्णय आज फायदेमंद रहेंगे। अध्यात्म और पूजा-पाठ से मनोबल ऊंचा रहेगा।
मीन
बृहस्पति की कृपा से मीन राशि वालों को करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे। विवाद सुलझेंगे लेकिन गुप्त शत्रुओं से सावधानी जरूरी है। धन संबंधी मामलों में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है।








