Beautiful Slit Kurti – छोटे इवेंट से लेकर ग्रैंड पार्टीज तक पहन सकती हैं ये खूबसूरत स्लिट कुर्ती

Beautiful Slit Kurti – स्लिट कट कुर्ती फैशन ट्रेंड में है। खास बात यह है कि आप इस कुर्ती डिजाइन को किसी भी मौके पर पहन सकती हैं। कुर्ती हमेशा से फैशन का हिस्सा रही है। बाजार में आए दिन नए-नए डिजाइन देखने को मिलते हैं।
स्लिट कट कुर्ती खासकर महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। इस कुर्ती की खासियत यह है कि इसे आप किसी भी मौके पर पहन सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं स्लिट कट कुर्तियों के इन खूबसूरत डिजाइनों पर।

Beautiful Slit Kurti – हाई स्लिट कुर्ती
महिलाओं के बीच हाई स्लिट कुर्ते की काफी डिमांड है। अगर आपके घर में कोई पार्टी है तो आप इस आकर्षक कुर्ती को कैजुअल के साथ पहन सकती हैं। इसमें आपको कई रंग और डिजाइन मिल जाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप पलाज़ो से लेकर जींस तक किसी भी चीज़ के साथ पहन सकती हैं। यह कुर्ती आपको बाजार में 1000 रुपये में मिल जाएगी।

Beautiful Slit Kurti – साइड स्लिट कुर्ती
अगर आप ऑफिस पार्टी या किसी ग्रैंड फंक्शन में जा रही हैं तो साइड स्लिट कुर्ती पहननी चाहिए। इसमें आपको फ्लोरल से लेकर बंदानी प्रिंट्स मिलेंगे। तो आप इस कुर्ती को अपनी पसंद के अनुसार किसी भी डिजाइन में खरीद सकती हैं। कुर्ती के साथ गोल पलाज़ो पहनें। एक चिकना लो बन बना लें। बोल्ड लिपस्टिक और हैवी ईयररिंग्स के साथ अपने लुक में चार चांद लगा दें। (हर अवसर के लिए कुर्ती डिजाइन)
Beautiful Slit Kurti – घुटने की लंबाई वाला फ्रंट ओपन स्लिट कट कुर्ती
क्या आपको लगता है कि कुर्ती में मॉडर्न लुक पाना मुश्किल है? अगर हां, तो मैं आपको बता दूं कि ऐसा नहीं है। इसके लिए आप नी लेंथ फ्रंट ओपन स्लिट कट कुर्ती पहन सकती हैं। मॉडर्न लुक के लिए स्लीवलेस कुर्ती चुनें। आप चाहें तो रवीना टंडन के लुक को कॉपी भी कर सकती हैं। इसे कुर्ती के नीचे सलवार या पलाज़ो पहनने की ज़रूरत नहीं है। इसके साथ ही हाई हील्स पहनें।
