देश
भाजपा विधायक ने लगाया आरोप, राज कुंद्रा ने ऑनलाइन गेमिंग से 3000 करोड़ रुपए ठगे

नई दिल्ली। राज कुंद्रा की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। भाजपा विधायक और प्रवक्ता राम कदम ने कुंद्रा और उनकी कंपनी पर आॅनलाइन गेम ‘GOD’ के जरिए हजारों करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कदम ने गैम्बलिंग गेम के जरिए पैसे की उगाही और डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर गरीब लोगों के पैसे हड़पने का आरोप भी लगाया है। राम कदम ने आरोप लगाया कि राज कुंद्रा ने इस गेम के प्रचार के लिए शिल्पा शेट्टी के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल किया था।
कदम का कहना है, ‘राज कुंद्रा की वियान इंडस्ट्री के नाम पर कंपनी है, जिसमें वो डायरेक्टर हैं। वियान कंपनी का नाम का एक खेल है। इसे एक लीगल आॅनलाइन गेम बताया गया है। वियान कंपनी के लेटर हेड पर शिल्पा शेट्टी की तस्वीर का प्रमोशन के लिए इस्तेमाल होता था। इस खेल में इनाम की राशि देने की बात कही गई। देश भर से लोगों को ठगा गया।