सिंगरौली के बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी बिलौजी में तास के पत्तों पर जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने धावा बोल दिया। SP मनीष खत्री के निर्देश पर अतिरिक्त SP सर्वप्रिय सिन्हा व नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के नेतृत्व में थाना प्रभारी की टीम ने 7 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
आरोपियों के कब्जे से 30,900 रुपये नगद बरामद हुए। पकड़े गए जुआरियों में सोनू केशरवानी (38), कामाख्या शाह (38), मिश्रीलाल शाह (40), जियाउल मोहम्मद (34), ओमप्रकाश जायसवाल (38), पवन कुमार शाह (36) व ओमप्रकाश शाह (45) शामिल हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया गया।
कार्रवाई में उनि उदयचंद करिहार, सउनि पप्पू सिंह, सउनि सजीत सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने सराहनीय भूमिका निभाई। SP ने जिले में जुआ-सट्टे पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।








