मध्य प्रदेश के सीधी जिले से खबर जहां लोकायुक्त टीम रीवा की बड़ी कार्रवाई हुई है। सीधी जिले के सिहावल BMO को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस रीवा ने कार्रवाई की है। BMO को क्लीनिक पर पैसे लेते हुए ट्रैप किया गया है । फरियादी की मारपीट की MLC रिपोर्ट बनाने के एवज मे यह रुपए की मांग की गई थी। जैसे ही रुपए देने युवक पहुंचा तो यह कार्यवाही हुई है। फिलहाल इस पूरी कार्यवाही से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
सीधी जिले का BMO 5 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
By: शुलेखा साहू
On: Saturday, February 7, 2026 2:45 PM







