मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने आज मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। यहां चार आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। आदेश मंत्रालय वल्लभ भवन से सचिव शिल्पी गुप्ता द्वारा जारी किया गया।
इस लिस्ट में ग्वालियर, सागर, देवास और बालाघाट के अधिकारी शामिल हैं। आदेश के अनुसार 2016 बैच के आईपीएस श्री संजीव कुमार सिन्हा जो अभी तक सेनानी 14वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर में पदस्थ हैं, उन्हें नवीन पदस्थापना पुलिस अधीक्षक सागर बनाया गया है।
संजीव सिन्हा को ग्वालियर से सागर भेजा गया है। सागर के पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया को हटाकर सहायक पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं देवास जिले के पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोत को भी हटाने की कार्रवाई की गई। उन्हें भी सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।
खाली हुई जगहों पर नई नियुक्त में श्री आदित्य मिश्रा जो अभी पुलिस अधीक्षक बालाघाट थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक जिला देवास बनाया गया है। आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत नवीन पद पर पदस्थ किया जाता है।

Comments (0)