साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, एटीएम से निकालते थे ठगी की रकम

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी देशभर में साइबर ठगी से हासिल रकम को बैंक खातों और एटीएम के जरिए निकालकर अपने नेटवर्क तक पहुंचाते थे। जांच में पता चला कि विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की रकम पहले कन्नौज के कुछ बैंक खातों में भेजी जाती थी।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 10 Sep 2026, 02:16 PM IST | 1 min read
साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, एटीएम से निकालते थे ठगी की रकम
Share:

कन्नौज में साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कन्नौज पुलिस ने पांच अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार एटीएम कार्ड और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी देशभर में साइबर ठगी से हासिल रकम को बैंक खातों और एटीएम के जरिए निकालकर अपने नेटवर्क तक पहुंचाते थे। जांच में पता चला कि विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की रकम पहले कन्नौज के कुछ बैंक खातों में भेजी जाती थी।

इसके बाद आरोपी एटीएम से नकदी निकालकर आगे पहुंचा देते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी भोले-भाले लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे या उनके एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर ठगी की रकम निकालते थे। अब तक की जांच में 13 शिकायतों से जुड़े करीब 3 लाख 9 हजार 270 रुपये एटीएम के माध्यम से निकाले जाने की पुष्टि हुई है।

 इस मामले में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं और सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही साइबर ठगी के इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।  - विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)