ट्रेन की चपेट में आने से प्रेमी प्रेमिका की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से प्रेमी प्रेमिका की मौत
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 21 Oct 2026, 01:07 PM IST | 1 min read
ट्रेन की चपेट में आने से प्रेमी प्रेमिका की मौत
Share:

उमरिया जिले के चंदिया रेलवे स्टेशन से खबर है जहां देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आया है। यहां मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल में पीएम हेतु भिजवाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे से कुछ देर पहले रेलवे स्टेशन पर युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद को बताया जा रहा है कि इन बहस के बाद दोनों अचानक रेलवे लाइन के करीब पहुंच गए और सामने से आ रही रेलवे मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हालांकि विवाद किस बात को लेकर हुआ यह इसकी अभी जानकारी नहीं हुई है। घटना के बाद जीआरपी और चंदिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की शुरुआत शुरू कर दी। 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)