एक थप्पड़ का बदला मौत, चाकू से गोदकर पांच लोगों ने कर दी युवक की हत्या

एक थप्पड़ का बदला मौत, चाकू से गोदकर पांच लोगों ने कर दी युवक की हत्या
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 16 Nov 2026, 09:27 PM IST | 1 min read
एक थप्पड़ का बदला मौत, चाकू से गोदकर पांच लोगों ने कर दी युवक की हत्या
Share:

मध्य प्रदेश के जबलपुर से खबर है, जहां जबलपुर के नसीमा बाग के चार खंबा क्षेत्र में देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नौशाद अली के रूप में हुई है। वह अपने चाचा के साथ वेल्डिंग का काम करता था।

रविवार की रात जब वह बाजार से घर लौट रहा था, तभी क्षेत्र के ही पांच लड़कों ने उसे अचानक घेर लिया। आरोपियों ने पहले उसके सिर पर पत्थर मारा, इसके बाद नौशाद के गिरते ही उस पर चाकू से कई बार हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है और गंभीर हालत में नौशाद को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम हुआ है।

 

 

मृतक के चाचा नासिर अली ने बताया कि नौशाद उनके साथ चार खंबा क्षेत्र में वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। बीते एक महीना पहले उसने हनुमान ताल क्षेत्र में एक लड़के को चोरी करते हुए पकड़ लिया था।  इस दौरान नौशाद ने उसे थप्पड़ मार दिया था। चाचा का आरोप है कि इसी बात का बदला लेने के लिए पांचों लड़कों ने उसके भतीजे की चाकू गोदकर हत्या कर दी।

 नासिर अली ने कहा, मेरे भतीजों का सिर्फ कसूर इतना था कि उसने चोरी करते हुए एक लड़के को पकड़ लिया और थप्पड़ मार दिया। उसी का बदला हत्या करके लिया गया है। हनुमान ताल थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल ने बताया कि नासिर अली के बयान के आधार पर पांच लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तस्वीर भी सामने आई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेज देगी।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)