चलती बाइक में लगी भीषण आग, देखते ही देखते बाइक हुई आग के हवाले

Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 10 Sep 2026, 02:16 PM IST | 1 min read
चलती बाइक में लगी भीषण आग, देखते ही देखते बाइक हुई आग के हवाले
Share:

सिंगरौली जिले से खबर है जहां सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना इलाके के गनियारी में एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई।बाइक सवार की पहचान जियायुल दीन के रूप में हुई है। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया था।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार जियायुल दीन अपनी टीवीएस अपाचे को बीते 1 महीने से एजेंसी में सर्विसिंग और मेंटेनेंस के लिए दिया था, एजेंसी ने गाड़ी सुधार कर ट्रायल के लिए सौंप दी थी, पीड़ित का आरोप है की वह एजेंसी के काम से संतुष्ट नहीं थे, इस संबंध में कंपनी कुछ अधिकारियों को शिकायत कर भी चुके थे।

 ट्रायल के दौरान ही उन्होंने बताया कि जैसे गाड़ी लक्ष्मी पैट्रोल पंप गनियारी के पास पहुंची अचानक आग की लपटे निकलने लगी। समय रहते हुए गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई, वही प्रत्याशियों का कहना है कि उन्होंने आसपास से मदद भी मांगी, बावजूद आसपास के लोगों ने अग्निशमन सिलेंडर देने से मना कर दिया। अगर समय रहते हुए उन्हें अग्निशमन सिलेंडर मिल जाता तो  इतना बड़ा हादसा ना होता। फिलहाल पीड़ित ने इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने में भी दर्ज कराई है।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)