पड़ोसी ने स्कूल छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर 5 साल तक करता रहा शोषण; छोटी बहन से भी छेड़छाड़

पड़ोसी ने स्कूल छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर 5 साल तक करता रहा शोषण; छोटी बहन से भी छेड़छाड़
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 11 Oct 2026, 07:53 PM IST | 1 min read
पड़ोसी ने स्कूल छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर 5 साल तक करता रहा शोषण; छोटी बहन से भी छेड़छाड़
Share:

राजस्थान के जयपुर से खबर है जहां एक सनसनी और शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक पड़ोसी ने नाबालिक स्कूली छात्रा को ब्लैकमेल करके बीते 5 सालों से उसका यौन शोषण करता रहा। इतना ही नहीं हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपी ने पीड़िता की नाबालिक छोटी बहन को भी डरा धमका कर उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया।

 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया । थाना अधिकारी ने बताया कि जयपुर निवासी 21 वर्षीय पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया है । पीड़िता ने बताया करीब 5 साल पहले जब वह कक्षा 10 में पढ़ती थी तब उसके पड़ोसी होने के नाते आरोपी से उसकी बातचीत होती थी एक दिन आरोपी ने उसको अकेला पाकर उसके साथ जबरंन दुष्कर्म किया, किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। उसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ ब्लैकमेल करता रहा एवं 5 सालों तक उसका शोषण भी करता रहा।

 आरोपी की दरिंदगी यहीं तक नहीं रुकी बल्कि पीड़िता की छोटी बहन को भी डरा धमका कर उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया । छोटी बहन ने इस पूरी घटना को अपनी बड़ी बहन से साझा किया इसके बाद दोनों पीड़ित बहनों ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)