केदारनाथ धाम में दीपक उत्सव की तैयारियां शुरू 

केदारनाथ धाम में दीपक उत्सव की तैयारियां शुरू 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 05 Nov 2026, 07:15 PM IST | 1 min read
केदारनाथ धाम में दीपक उत्सव की तैयारियां शुरू 
Share:

केदारनाथ धाम में दीपावली के लिए दीपक उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर परिसर और मंदिर के आसपास के इलाकों में दीपक जलाकर किया जाएगा रोशन। 

बीकेटीसी सदस्य विनीत पोस्ती ने श्रद्धालुओं से दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि श्रद्धालु केदार बाबा के धाम में दीपक जलाएंगे। 

केदारनाथ धाम में आतिशबाजी न करने की पोस्ती ने की अपील। 

उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम की पर्यावरणीय संवेदनशीलता को देखते हुए सभी जिम्मेदारी को निभाते हुए त्योहार मनाएंगे। 

विनीत पोस्ती ने धनतेरस और दीपावली पर प्रदेशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां दी।

उन्होंने सभी के सुख समृद्धि और खुशहाल जीवन की भी कामना की दीप उत्सव के त्योहार को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी बखूबी किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालु और स्थानीय लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)