ज्वेलरी के दामों में उतार चढ़ाव का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है महीने दर महीने लगातार कीमतों में उठापटक का दौर जारी है। मंगलवार यानी कल भी कीमतों में काफी गिरावट देखी गई थी। ऐसे में आज वैश्विक बाजार में गोल्ड सिल्वर के दाम फिर टूटे हैं इंटरनेशनल मार्केट पर आज यानी बुधवार को सोने चांदी के दाम में गिरावट आई है कॉमेक्स पर सोने में एक दशमलव अठासी परसेंट तक की गिरावट आई। और यह तीन हजार सात सौ इक्यानवे दशमलव सत्तर डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वहीं चांदी के दाम तीन दशमलव आठ परसेंट तक टूटा । ऐसे में कीमत पैंतालीस दशमलव नब्बे डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा गोल्ड कहें या सिल्वर, दोनों की ही कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है कीमतों का अंदाजा लगाना और भी मुश्किल होते जा रहा है मंगलवार को जहां घरेलू बाजार में तेजी देखी गई, वहीं आज यानी बुधवार को फिर कीमतें काफी नीचे गिरती दिखी। आज सोना सस्ता होकर करीब एक लाख इकतालीस हजार प्रति दस ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी की गिरावट के साथ एक लाख चौसठ हजार प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

Comments (0)