मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से खबर है जहां ग्वालियर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को जाल में फंसाने वाले युवक को पकड़ा है। उसके पास से लगभग 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो भी पुलिस को बरामद हुए। इनमें मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों की महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी 40 से 50 साल की विधवा, तलाकशुदा और अविवाहित महिलाओं को निशाना बनाता था। पहले यह दोस्ती करता था। इसके बाद वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक हरकतें करवा कर उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी करता था। टारगेट की गई महिलाओं में पुलिस डॉक्टर और साध्वी भी शामिल हैं।
योगेश गुप्ता के रूप में हुई आरोपी की पहचान
आरोपी की सिटी सेंटर के सारिका नगर निवासी 40 वर्षीय योगेश गुप्ता के रूप में पहचान हुई है। वह पानी का प्लांट चलाता है और शुरुआती जांच में पता चला कि सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को निशाना बनाता है। हालांकि इस बात की सूचना सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती शुक्ला व सदस्य मुकेश शर्मा को एक महिला कार्यकर्ता ने योगेश की गतिविधियों की जानकारी दी थी। जिसके बाद विश्वविद्यालय पुलिस ने मामले में छानबीन करते हुए आरोपी युवक को पकड़ा है।
स्क्रीन रिकॉर्डिंग से हो रही थी रिकॉर्डिंग
वीडियो कॉल में आरोपी स्क्रीन रिकॉर्डिंग से अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करता है। फोन और वीडियो कॉल के जरिए आरोपी आपत्तिजनक चीजें करवाता था और फिर स्क्रीन रिकॉर्डिंग करता था। पुलिस को उसके पास मोबाइल मिला है और मोबाइल में लगभग 50 से ज्यादा वीडियो भी पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है कि आखिर युवक कब से इस तरह की हरकत कर रहा था।

Comments (0)