भारत

Get the latest Hindi news, Political updates, and crime news

SINGRAULI - मासूम गई थी स्कूल पढ़ने के लिए, लेकिन अब मिला शव 

SINGRAULI - मासूम गई थी स्कूल पढ़ने के लिए, लेकिन अब मिला शव 

सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक छात्रा जो कि कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा थी, जिसका नाम प्रियंका प्रजापति बताया जा रहा है। प्रियंका सरई के सरकारी स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा थी और स्कूल पढ़ने के लिए गई थी लेकिन शनिवार को स्कूल जाने के बाद वह गायब, वापस घर नहीं पहुंची।

Sep 20, 2026
चरित्र पर करता था शक, पति ने पत्नी सहित तीन बच्चों की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

चरित्र पर करता था शक, पति ने पत्नी सहित तीन बच्चों की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

दमोह जिले में शनिवार तड़के एक व्यक्ति ने चरित्र की शंका में पत्नी और तीन बच्चों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना बटियागढ़ के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में हुई। आरोपी द्वारका पटेल ने अपनी पत्नी खेमाबाई (30), बेटी उर्मिला (7) और बेटों उमेश ( 4 ) एवं राजा (1) पर सोते समय सुबह करीब 4.30 बजे कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे चारों की मौत हो गई।

Sep 20, 2026
पन्ना में डायमंड की वार्षिक उत्पादन क्षमता 1 लाख कैरेट देश के उत्पादन में 90 % भागीदारी

पन्ना में डायमंड की वार्षिक उत्पादन क्षमता 1 लाख कैरेट देश के उत्पादन में 90 % भागीदारी

 जेम और इंडस्ट्रियल क्वालिटी के तकरीबन 1 अरब से 3.5 अरब वर्ष पुराने प्राकृतिक हीरों की दुनिया में पन्ना के हीरों की धाक है। यह देश का इकलौता सक्रिय हीरा उत्पादक क्षेत्र है। अकेले पन्ना जिले में डायमंड का वार्षिक उत्पादन लगभग 1 लाख कैरेट है। यानि देश के कुल हीरा उत्पादन में पन्ना की भागीदारी 90 फीसदी है। इतना ही नही एशिया की एक मात्र मैकेनाइज्ड डायमंड माइंस भी यहीं मझगवां में संचालित है। इसके बावजूद पन्ना के हीरों को अभी तक वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) में जगह नहीं मिली है। आखिर क्यों ? सहायक जिला उद्योग अधिकारी कुलदीप चौरहा दिलासा देकर कहते हैं- डायमंड को ओडीओपी में लाने का प्रस्ताव जल्द ही राज्य स्तरीय नोडल एजेंसी एमएसएमई को भेजा जाएगा।

Sep 20, 2026
वन्य जीव शिकार के आरोपी सलमान की जमानत याचिका तीसरी बार खारिज

वन्य जीव शिकार के आरोपी सलमान की जमानत याचिका तीसरी बार खारिज

भोपाल | काले हिरण और चिंकारा के शिकार के मामले में मुंबई निवासी आरोपी सलमान की तीसरी जमानत याचिका मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने संरक्षित वन्य जीवों के शिकार को गंभीर अपराध मानते हुए आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया।

Sep 20, 2026
मोबाइल हैक कर दो लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 1.50 लाख रुपए

मोबाइल हैक कर दो लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 1.50 लाख रुपए

भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पीड़ितों के बैंक खातों से करीब 1.50 लाख रुपए निकाल लिए गए। एक मामले में मोबाइल हैक होने के बाद दो बैंक खातों से 1.17 लाख रुपए निकाले गए, जबकि दूसरे मामले में यूपीआई पेमेंट के दौरान दो ट्रांजेक्शन के जरिए 32,593 रुपए की ठगी हुई।

Sep 20, 2026
भोपाल कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी

भोपाल कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी

भोपाल। भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है। शनिवार को प्रियंक मिश्रा ने ऑफिशियल आईडी के जरिए खुलासा किया कि उनके नाम, पदनाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी क्रिएट की गई है।

Sep 20, 2026
लोकायुक्त की कार्रवाई -  12 साल की नौकरी, आय 25 लाख रुपए ... संपत्ति तीन करोड़ से ज्यादा, इनमें पत्नी के नाम पर 5 बसें

लोकायुक्त की कार्रवाई - 12 साल की नौकरी, आय 25 लाख रुपए ... संपत्ति तीन करोड़ से ज्यादा, इनमें पत्नी के नाम पर 5 बसें

बालाघाट - सेवा सहकारी समिति में करीब 12 साल की नौकरी में 25 लाख रुपए की आय और इसके मुकाबले 3 करोड़ रुपए से अधिक की संपति मिलने पर ईओडब्ल्यू जबलपुर ने मनेरी सेवा सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक विशाल चौरे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है।

Sep 18, 2026
मुरैना में रिक्शे से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार, ट्रक ने कुचला, ने देवर-भाभी और 2 बच्चों की मौत

मुरैना में रिक्शे से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार, ट्रक ने कुचला, ने देवर-भाभी और 2 बच्चों की मौत

हादसे में बाइक सवार देवर- भाभी और दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बाइक पहले सड़क किनारे खड़े कचरा ढोने वाले रिक्शे से टकराई। ट

Sep 18, 2026
 सुरक्षागार्ड की चौकसी से बच्चा चुराकर भाग रही आरोपी महिला गिरफ्तार

 सुरक्षागार्ड की चौकसी से बच्चा चुराकर भाग रही आरोपी महिला गिरफ्तार

 चन्दौली - पीडीडीयू नगर के राजकीय महिला चिकित्सालय में  उस समय हड़कंप मच गया, जब एक संदिग्ध महिला अस्पताल परिसर से चार साल की बच्ची को अपने साथ ले जाने लगी।

Sep 18, 2026
सिंगरौली - ज्वेलरी शॉप डकैती मामले में CCTV वीडियो आया सामने, देखिए डकैतों की फोटो, कई आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली - ज्वेलरी शॉप डकैती मामले में CCTV वीडियो आया सामने, देखिए डकैतों की फोटो, कई आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली जिले में गुरुवार को हुई ज्वेलरी शॉप में डकैती मामले में कई आरोपियों की तस्वीर सामने आई, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ पिस्टल लेके युवक अंदर घुसे हैं और डरा-धमकाकर मारपीट करके ज्वेलरी शॉप को लूट लिया है। लगभग 500 ग्राम सोना और ढाई लाख रुपये नगद की लूट हुई। इस बात की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सियाज केएम. ने खुद किया है। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि कई आरोपियों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने रात में ही पकड़ लिया है। अब सिंगरौली पुलिस आरोपियों को सिंगरौली लाकर उनसे पूछताछ करेगी।

Sep 18, 2026
जयंत के कंचन ज्वेलरी शॉप में लूट, 2 लाख रूपये नगद और 500 ग्राम सोना लूट कर 4 आरोपी फरार, देखे Video

जयंत के कंचन ज्वेलरी शॉप में लूट, 2 लाख रूपये नगद और 500 ग्राम सोना लूट कर 4 आरोपी फरार, देखे Video

सिंगरौली जिले के जयंत स्थित आज शाम नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बना लिया। जयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में चार अज्ञात लुटेरों ने बंदूक की नोक पर दुकान संचालक और कर्मचारियों से मारपीट करते हुए दुकान में रखा हुआ 500 ग्राम सोना और ढाई लाख रुपये नगद लूटकर मौके से फरार हो गए।

Sep 17, 2026