भारत

Get the latest Hindi news, Political updates, and crime news

सरई इलाके में मिली मासूम, पुलिस ढूंढ रही है परिजनों को

सरई इलाके में मिली मासूम, पुलिस ढूंढ रही है परिजनों को

सिंगरौली जिले के सरई बाजार में सरई पुलिस को आज एक मासूम रोती हुई बाजार में मिली है। मासूम अपने पिता का नाम संतोष गुप्ता बता रही है। हालांकि पुलिस तत्काल मासूम बच्ची को सुरक्षित थाने ले गई और आसपास पता करने में तत्काल जुट गई। पुलिस ने बताया कि मासूम मिली है और अगर कोई जानता हो तो तत्काल सरई पुलिस से संपर्क करें।

Jul 12, 2026
देश और उसके लोगों को समझने के लिए पढ़ना आवश्यक है -  गृह मंत्री अमित शाह

देश और उसके लोगों को समझने के लिए पढ़ना आवश्यक है - गृह मंत्री अमित शाह

 केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय में 32 हजार से अधिक पुस्तकों का संग्रह है। उन्होंने  कहा कि पुस्तकालय में शोधकर्ताओं के लिए समर्पित सुविधाएं, एक आधुनिक बहुउद्देशीय सभागार,  समकालीन पठन क्षेत्र,  बाल क्षेत्र, एक शोध केंद्र और एक करोड़ ऑनलाइन पुस्तकों तक पहुंच प्रदान करने वाला एक ई-पुस्तकालय है। पुस्तकालय में हर जगह मुफ्त वाई-फाई उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कई मॉनिटर भी लगाए गए हैं, जिससे आगंतुक अध्ययन के दौरान नोट्स ले सकते हैं, सामग्री डाउनलोड कर सकते हैं तथा अपने विचारों को और विकसित कर सकते हैं। पुस्तकालय अत्याधुनिक आरएफआईडी आधारित पुस्तक प्रबंधन प्रणाली से सुसज्जित है।

Jul 12, 2026
32 कार्यवाहक पुलिसकर्मियों का हुआ डिमोशन, कईयों के उतर सकते है स्टार, 15 हजार पुलिसकर्मियों में बढ़ी चिंता

32 कार्यवाहक पुलिसकर्मियों का हुआ डिमोशन, कईयों के उतर सकते है स्टार, 15 हजार पुलिसकर्मियों में बढ़ी चिंता

कार्यवाहक पदोन्नति वापस लेने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। इसकी पहली बड़ी कार्रवाई पांडुर्णा में हुई, जहां पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के रूप में पदस्थ  प्रभार समाप्त कर उन्हें मूल पद आरक्षक पर पदस्थ करने के आदेश जारी किए हैं। अब सभी पुलिसकर्मी फिर आरक्षक की वर्दी और रैंक में ड्यूटी करेंगे। करीब एक दशक तक नियमित पदोन्नति नहीं होने से बड़ी संख्या में आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का प्रभार दिया गया था। अब नियमित पदोन्नति से पहले पिछले पांच साल की एसीआर, विभागीय दंड, निलंबन और न्यायालय में लंबित मामलों की जांच की जा रही है। एक हजार अधिकारी-कर्मचारी पर इस असर पड़ सकता है।

Jul 11, 2026
सीधी: थाना परिसर में प्रधान आरक्षक पर हमला, सिर में लगे 8 टांके

सीधी: थाना परिसर में प्रधान आरक्षक पर हमला, सिर में लगे 8 टांके

उनके सिर में गहरी चोट आई, जिसके चलते चिकित्सकों को 8 टांके लगाने पड़े। जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक बलबीर निखरे थाना प्रभारी कक्ष में अन्य पुलिसकर्मियों के साथ विभागीय कार्य में व्यस्त थे।

Jul 8, 2026
मैहर में सड़क हादसा, एक ही परिवार में 5 लोगो की मौत, देखे वीडियो

मैहर में सड़क हादसा, एक ही परिवार में 5 लोगो की मौत, देखे वीडियो

इस हादसे के बाद कार में फंसे लगभग छह लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 व हाईवे पेट्रोलिंग टीम को दी। घटना  की जानकारी मिलते ही स्थानिक पुलिस एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और काफी मेहनत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया,

Jul 7, 2026
पत्नी ने पति के साथ की रात भर हैवानियत, चारपाई में बांधकर लगा दिया करंट

पत्नी ने पति के साथ की रात भर हैवानियत, चारपाई में बांधकर लगा दिया करंट

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक संजीव तिवारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया, अस्पताल में संजीव तिवारी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी चारपाई में बांधकर बंधक बना लिया और जमकर मारपीट की। इसके बाद उसने बिजली करंट के झटके भी लगाए, घायल की हालत में सुधार होने के बाद उसके भाई ने आरोपी पत्नी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तत्काल आरोपी पत्नी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दिया। 

Jul 7, 2026
सिंगरौली जिले में फिर हुआ सड़क हादसा, हादसे के बाद महिला की मौत, ग्रामीणों ने कर दिया हंगामा, देखे वीडियो

सिंगरौली जिले में फिर हुआ सड़क हादसा, हादसे के बाद महिला की मौत, ग्रामीणों ने कर दिया हंगामा, देखे वीडियो

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से खबर है जहां लगातार सड़क हादसे की घटना दिन प्रतिदिन सामने आती है, बताया जा रहा है कि रविवार को भी माडा थाना क्षेत्र के कुड़िया नदी के पास जो की रैला गांव के पास आता है वहां पर एक कोयला परिवहन वाहन ने नेत लाल शाह जो की बाइक सवार थे उनको जोरदार ठोकर मार दी । इस ठोकर में पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, घायल को ग्रामीणों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की मौत हो गई । वहीं पति  भी गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज किया जा रहा है ।

Jul 6, 2026
बुलेरो और ट्रक की हुई भीषण, टक्कर पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत

बुलेरो और ट्रक की हुई भीषण, टक्कर पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत

  हादसे में जहां पांच लोग की मौत हो गई है तो वही बताया जा रहा है कि तीन लोग बोलेरो से उछलकर लगभग 20 फीट दूर पर जा गिरे,  जो कि अब गंभीर रूप से घायल हैं । हादसे में दो लोगों के पैर टूट गए हैं एवं अन्य शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट आई है।

Jul 6, 2026