Chandrayaan 3 Moon Landing : आप भी जानिए चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रक्रिया कब होगी

Chandrayaan 3 Moon Landing : चंद्रयान-3 मिशन पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि आजादी के बाद से देश का जोर इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी पर रहा है। मैं वैज्ञानिकों को बधाई देना चाहता हूं और चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना करना चाहता हूं।
Chandrayaan 3 Moon Landing : केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह निश्चित रूप से हम सभी के लिए गर्व की बात है. यह इसरो का एक बड़ा मिशन है. हमें अपने इंजीनियरों और वैज्ञानिकों पर गर्व है।
Chandrayaan 3 Moon Landing : चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव क्यों है खास?
चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला है. ये वो हिस्सा है जहां अभी तक कोई नहीं पहुंच पाया है. माना जाता है कि दक्षिणी ध्रुव में पानी और बर्फ के बड़े भंडार हैं।
यहां मौजूद पानी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे पीने के पानी, ऑक्सीजन और रॉकेट ईंधन के रूप में हाइड्रोजन जैसे संसाधनों में बदला जा सकता है।
Chandrayaan 3 Moon Landing : समूह में चार देश शामिल होंगे
चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर सीएसआईआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक सत्यनारायण ने कहा कि हम चंद्रमा की सतह को छूने वाले चार देशों के विशिष्ट समूह में शामिल होने जा रहे हैं।
असफलताएं सबक सिखाती हैं. हमने बहुत कुछ सीखा है. चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए इसरो ने पर्याप्त सावधानी बरती है।
Chandrayaan 3 Moon Landing : चंद्रयान-3 के लिए मांगी गई दुआएं
जम्मू-कश्मीर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए लोग श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में प्रार्थना करते हैं।
