Chhath Puja Rangoli : महापर्व छठ पूजा में बनाएं ये खूबसूरत रंगोली

Chhath Puja Rangoli : लोग हर त्यौहार पर रंगोली बनाते हैं क्योंकि हमारे देश में रंगोली बनाने का विशेष महत्व है और इसे बनाना बहुत शुभ माना जाता है। छठ पूजा के दौरान लोग तरह-तरह से रंगोली बनाते हैं। इस बार अगर आप अलग और खूबसूरत तरीके से रंगोली बनाना चाहते हैं

Chhath Puja Rangoli : इस तरह गोल आकार की रंगोली बनाएं
अगर आप गोल रंगोली को खूबसूरत लुक देना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले रंगोली के बाहरी हिस्से पर हरी पत्तियां बनाना शुरू करना होगा। इसके बाद भीतरी भाग में सूर्य देवता बनाना चाहिए। छठ पूजा में सूर्य देव का बहुत महत्व है।
इसलिए रंगोली में सूर्य देव बनाना महत्वपूर्ण है। इसके बाद आप रंगोली (rangoli) में कलश भी बना सकते हैं. यह रंगोली को भी अलग और खूबसूरत लुक देगा। इसके बाद आप रंगोली में जितने चाहें उतने रंग भर सकते हैं। इसके बाद आप इस रंगोली के बाहर और अंदर कई सारे दीपक भी रख सकते हैं.
Chhath Puja Rangoli : फूलों से रंगोली को दें नया लुक
अब आप छठ पूजा में फूलों से कई तरह की रंगोली बना सकते हैं. इसके लिए आप अलग-अलग रंग के फूलों का इस्तेमाल करके रंगोली बना सकते हैं। फूलों की रंगोली बनाने के लिए आप गेंदे के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Chhath Puja Rangoli : रंगोली के अंदर सूर्य देव बनाएं
अगर आप छठ पूजा के लिए खास तरह की रंगोली बनाना चाहते हैं तो आप रंगोली के अंदर सूर्य देव बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले चम्मच के पिछले हिस्से से रंगोली का बाहरी डिजाइन (design) बनाएं.