व्यापार

Coca-Cola : भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है ‘कोका-कोला’ फोन

Coca-Cola : Coca-Cola फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। इसे किसी ब्रांड के साथ मिलकर पेश किया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रियलमी का फोन Coca-Cola एडिशन के साथ आ सकता है। शेयर की गई इमेज का डिजाइन भी हाल ही में लॉन्च हुए Realme 10 4G जैसा ही है।

आपने कई ब्रांड के मोबाइल फोन देखे होंगे। इस सेगमेंट में आपने सैमसंग और आईफोन का नाम तो सुना ही होगा। अब कोला फोन को लेकर भी खबरें आ रही हैं। इस फोन को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कोका-कोला ने स्मार्टफोन ब्रांड के साथ करार किया है।

लिक्स्टर मुकुल शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने फोन का हाई-क्वालिटी रेंडर भी शेयर किया। इस फोन के बैक का डिजाइन दिखाया गया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया है कि कोला फोन इसी तिमाही में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

हालांकि, यह फोन किस ब्रैंड के साथ आएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, अंदाजा लगाया जा रहा है कि रियलमी का फोन कोका-कोला एडिशन के साथ आ सकता है। शेयर की गई इमेज का डिजाइन भी हाल ही में लॉन्च हुए Realme 10 4G जैसा ही है।

Coca-Cola : भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है 'कोका-कोला' फोन
Coca-Cola : भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है ‘कोका-कोला’ फोन

फोन पर Coco-Cola के साथ रेड एक्सेंट दिया गया है। इसके बारे में और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Realme 10 4G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।

इस फोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 8GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। यह फोन Android 13 पर आधारित Realme UI पर काम करता है। फोन में 2MP B&W पोर्ट्रेट कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके साथ ही 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। यह 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है।

Coca-Cola : भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है 'कोका-कोला' फोन
Coca-Cola : भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है ‘कोका-कोला’ फोन

Also Read –  Cement – मकान बनाने खुशखबरी, घट गए सरिया, सीमेंट सहित इन चीजों के दाम

Also Read – Maruti Alto फिर अपने नए अंदाज में,फीचर्स के साथ लुक भी है बहुत जबरदस्त,देखिए

Also Read – Taarak Mehta – नहीं रही दया बैन

Also Read – पांच साल में भी 63 करोड़ के निर्माण कार्य ठण्डे बस्ते में

Important  अपने आसपास की खबरों को तुरंत पढ़ने के लिए एवं ज्यादा अपडेट रहने के लिए आप यहाँ Click करके हमारे App को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।

Coca-Cola : भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है 'कोका-कोला' फोन
Coca-Cola : भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है ‘कोका-कोला’ फोन

 

सुलेखा साहू

समाचार संपादक @ हुड़दंग न्यूज (दबंग शहर की दबंग खबरें)समाचार / लेख / विज्ञापन के लिए संपर्क कीजिये-  hurdangnews@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button