Dark Mehndi : मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Dark Mehndi : त्योहारों और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में हर किसी को अपने हाथों पर मेहंदी लगाना पसंद होता है ऐसा इसलिए क्योंकि मेहंदी के बिना शादियां और त्योहार फीके लगते हैं।
Dark Mehndi : इसके लिए महिलाएं तरह-तरह की मेहंदी डिजाइन (mehndi design) खोजती हैं और उन्हें अपने हाथों पर लगाती हैं। लेकिन दिक्कत तब आती है जब मेहंदी का रंग गहरा न हो।
अगर आपके हाथों की मेहंदी का रंग गहरा नहीं है तो आप इसके लिए ये घरेलू उपाय आजमा सकती हैं, इससे मेहंदी का रंग गहरा हो जाएगा।
Dark Mehndi : मेहंदी सूखने के बाद सरसों का तेल लगाएं
अगर आप मेहंदी लगाने के शौकीन हैं लेकिन मेहंदी के गहरे न होने को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं तो मेहंदी सूखने के बाद हाथों पर सरसों का तेल लगाएं। यह नुस्खा बहुत आसान और फायदेमंद है.
अपने घर में रखा कच्चा सरसों का तेल हाथों पर लगाएं और हाथों को पानी में न डालें। इससे सुबह तक आपकी मेहंदी का रंग गहरा हो जाएगा। आप चाहें तो इसे पैरों की मेहंदी पर भी लगा सकती हैं।
Dark Mehndi : मेहंदी पर चीनी-नींबू का पानी लगाएं
मेहंदी को काला करने के लिए हम कई तरीके अपनाते हैं लेकिन सबसे आसान तरीका है चीनी-नींबू पानी। आप इसे अपने हाथों पर भी लगा सकती हैं, इससे मेहंदी का रंग भी गहरा होता है।
इसके लिए सबसे पहले एक कटोरे में चीनी लें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर घोल लें। फिर इसमें 1/2 नींबू मिलाएं.
अब इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें.
इसे रूनो की मदद से हाथों पर लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें।
