दो पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला

भोपाल- हमीदिया अस्पताल पार्किंग में गुरुवार देर रात नशे में धुत हुड़दंगी उत्पात मचा रहे थे। सूचना पर कोहेफिजा थाने के दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। संदिग्धों को देखकर पूछताछ की गई।
आरोपियों ने पुलिस से बदसलूकी कर दी। बदमाशों को थाने चलने के लिए कहा गया तो आरोपियों ने चाकू से एक प्रधान आरक्षक की पीठ पर पहला वार किया। इसके बाद प्रधान आरक्षक के हाथ, पैर पर वार किए गए। हमले के कारण घायल जवान की हालत नाजुक बनी हुई थी। जबकि आरक्षक को मामूली चोट आई हैं। शुक्रवार शाम तक गंभीर घायल की हालत खतरे से बाहर बताई गई। वहीं शुक्रवार सुबह गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बयान जारी किया। हमलावरों से सती से निपटा जाएगा, सभी के मकानों को तोडऩे की कार्रवाई की जाएगी। तत्काल पुलिस ने सभी हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार दोपहर तक आरोपियों के मकानों को जमींदोज कर दिया गया। एएसपी रामस्नेही मिश्रा के अनुसार प्रधान आरक्षक विजय यादव और आरक्षक विजय बहादुर कोहेफि जा थाने में पदस्थ हैं। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात दोनों की ड्यूटी पर चार्ली पर थी। इस दौरान वह हमीदिया अस्पताल की पार्किं ग के पास पहुंचे, जहां उन्हें कुछ युवकों द्वारा हुड़दंग मचाने की जानकारी मिली। आगे देखने पर पुलिसकर्मियों को कुछ बदमाश संदिग्ध अवस्था में खड़ेÞ हुए दिखाई दिए। जब दोनों पुलिसकर्मियों में आधी रात को उनके खडेÞ़ होने का कारण पूछा तो वह बिफ र गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने दोनों पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से हवलदार विजय यादव की कमर, हाथ और पैर पर हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया और फ रार हो गए। घायल हवलदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर अब उसकी हालत खतरे से बाहर होना बताई जा रही है। पुलिसकर्मियों की चाकूबाजी की खबर लगते ही पुलिस के आला अफ सर भी मौके पर पहुंच गए थे।