भोपालमध्यप्रदेश
खुद को जिम्मेदार बताते हुए डॉक्टर ने लगाई फांसी

भोपाल मिसरोद इलाके में स्थित सागर रॉयल विला कॉलोनी में एक महिला डॉक्टर ने सुसाइड नोट में खुद को जिम्मेदार बताते हुए फांसी लगा ली।
पुलिस के मुताबिक सुधाश्री सोनी (29) मूल रूप से बेड़न जिला सिंगरौली की रहने वाली थी। वह सागर, रॉयल विला 304 बी स्टार (फ्लैट) में रहती थी। सुधाश्री शक्ति नगर में किसी डॉक्टर के पास प्रेक्टिस कर रही थी।
रविवार शाम करीब साढे सात बजे युवती ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। इसके बाद परिचित उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो उसे वहां से सुसाइड नोट मिला।
सुसाइड नोट में किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। उन्होंने सुसाइड नोट में खुद को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस शक्तिनगर के डॉक्टर से भी पूछताछ करेगी। जहां पर प्रेक्टिस कर रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।