मनोरंजन
Devils Kettle Waterfall : ये अनोखा झरना एक छोटे से छेद में गिरकर हो जाता है गायब

Devils Kettle Waterfall : अमेरिका में एक झरना बेहद अद्भुत है, जिसका रहस्य वैज्ञानिक आज तक नहीं सुलझा पाए हैं। डेविल्स केटल (Devil’s Kettle) झरना एक छोटे से छेद में गिरता है। आज तक किसी को नहीं पता कि झरने का पानी कहां जाता है.

Devils Kettle Waterfall : इस झरने का मुख्य स्रोत ब्रुले नदी है। नदी चट्टानों के बीच से बहती हुई जंगल से होकर बहती है। यह झरना चट्टान से नीचे एक कड़ाही जैसे छेद में गिरता है। फिर यह पानी कहां गायब हो जाता है
Devils Kettle Waterfall : इसका रहस्य नहीं सुलझ पाया है। नदी का आधा पानी इसी छेद में जाता है। वैज्ञानिकों ने रंगीन पेंट और पिंग-पोंग गेंदों (ping-pong balls) जैसी चीज़ों को जोड़कर यह पता लगाने की कोशिश की है कि यह जल पथ कहाँ जाता है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।