व्यापार

Electric Car : महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी पहली इलेक्ट्रिक कार, रेंज 700km से ज्यादा, मिनटों में चार्ज

Electric Car : महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में एक कमाल की इलेक्ट्रिक कार खरीदी है, जो एक बार चार्ज करने पर 700 किमी से ज्यादा की रेंज देती है। यह सिर्फ 18 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स।

दमदार बाइक और कारों के शौकीन भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गैराज में एक और शानदार इलेक्ट्रिक कार Electric Car शामिल कर ली है। कुछ दिनों पहले, धोनी ने अपने गैरेज में 1980 यामाहा की दो शानदार बाइकें जोड़ीं। डीजल-पेट्रोल के बाद अब क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने भी बेहतरीन रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कारों का कलेक्शन शुरू किया है। धोनी ने Kia EV6 को अपने EV लाइनअप में पहली इलेक्ट्रिक कार का नाम दिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी को हाल ही में किआ की इलेक्ट्रिक कार Electric Car चलाते हुए देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी ने हाल ही में सिल्वर रंग की Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार खरीदी है.

भारत में इस इलेक्ट्रिक कार Electric Car की कीमत 59.95 लाख रुपये से शुरू होकर 64.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसमें 77.4 kWh का बैटरी पैक देखा गया है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 708KM का रेंज देती है। खास बात है कि इसकी बैटरी को 18 मिनट में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

Electric Car : ईवी6 के फीचर्स

EV6 के फीचर्स की बात करें तो इसमें कई लग्जरी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। ईवी6 में इंफोटेनमेंट के साथ ड्राइवर डिस्प्ले के लिए फ्लोइंग कर्व्ड एचडी डिस्प्ले स्क्रीन है। आगे की दो सीटों में जीरो-ग्रेविटी रिक्लाइन फंक्शन मिलता है, जबकि कई चार्जिंग विकल्प, एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, घरेलू उपकरणों को चार्ज करने के लिए पीछे की सीट के नीचे पावर आउटलेट आदि जैसी सुविधाएं ऑफर पर हैं।

Electric Car : महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी पहली इलेक्ट्रिक कार, रेंज 700km से ज्यादा, मिनटों में चार्ज
Electric Car : महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी पहली इलेक्ट्रिक कार, रेंज 700km से ज्यादा, मिनटों में चार्ज

Also Read –  Cement – मकान बनाने खुशखबरी, घट गए सरिया, सीमेंट सहित इन चीजों के दाम

Also Read – Maruti Alto फिर अपने नए अंदाज में,फीचर्स के साथ लुक भी है बहुत जबरदस्त,देखिए

Also Read – Taarak Mehta – नहीं रही दया बैन

Also Read – पांच साल में भी 63 करोड़ के निर्माण कार्य ठण्डे बस्ते में

Important  अपने आसपास की खबरों को तुरंत पढ़ने के लिए एवं ज्यादा अपडेट रहने के लिए आप यहाँ Click करके हमारे App को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।

 

Electric Car : महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी पहली इलेक्ट्रिक कार, रेंज 700km से ज्यादा, मिनटों में चार्ज
Electric Car : महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी पहली इलेक्ट्रिक कार, रेंज 700km से ज्यादा, मिनटों में चार्ज

हुड़दंग न्यूज

हुड़दंग न्यूज (दबंग शहर की दबंग खबरें) संवाददाता की आवश्यकता है- संपर्क कीजिये-  hurdangnews@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button