स्वीट हार्ट नेक ब्लाउज के देखें लेटेस्ट डिजाइन। इनमें क्या है खास? 

स्वीट हार्ट नेक ब्लाउज के देखें लेटेस्ट डिजाइन। इनमें क्या है खास? 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 25 Nov 2026, 01:54 PM IST | 1 min read
स्वीट हार्ट नेक ब्लाउज के देखें लेटेस्ट डिजाइन। इनमें क्या है खास? 
Share:

फेस्टिव सीजन के लिए चार ट्रेंडी स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज डिजाइन के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। यह ब्लाउज बिल्कुल हार्ट शेप से मिलता-जुलता सा लगता है जो न सिर्फ आपके साड़ी के लुक को खास बनाता है बल्कि आपकी खूबसूरती में भी निखार ला देता है। आइए जानते हैं स्वीटहार्ट नेक के इन कुछ ब्लाउज डिजाइन्स के बारे में। 

डीप स्वीटहार्ट नेक बीड एम्ब्रॉयडरी। 


अगर आप किसी भारी सिल्क या बनारसी साड़ी को पहनने का सोच रहे हो तो इस तरह की साड़ी के साथ आप बिल्कुल स्वीटहार्ट जैसा ही लगोगे। ऐसे ब्लाउज आपके हेवी साड़ी लुक को और अधिक शानदार और बेहतरीन लुक देंगे। यह उन महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है जो फेस्टिव सीजन में थोड़ा अलग और हैवी लुक पहनना चाहती हैं। 

पफ स्लीव्स के साथ स्वीट हार्ट नेक ब्लाउज। 


मॉडर्न और विंटेज दोनों तरह का लुक पाने के लिए आप एक बार पफ स्लीव्स के साथ जा सकती हैं। स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ कोनी तक की पफ स्लीव्स या बैलून स्लीव्स होने से यह आपको बेहद परफेक्ट लुक बना देगा अगर आप आर्गेंजा शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो यह ब्लाउज सबसे सब में जचता है।

स्लीवलेस मॉडर्न स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज। 


स्लीवलेस मॉडर्न स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज इन दिनों बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में अगर आप एक बोल्ड और स्टाइलिश लुक अपनाना चाहती हैं तो इस तरह का ब्लाउज आप भी बनवा सकती हैं। ऐसे ब्लाउज लगभग हर तरह की साड़ियों के साथ खूबसूरत जचते हैं। आप इस फेस्टिव सीजन किसी भी पार्टी त्योहार या रिसेप्शन शादी की शामारोह के दौरान इस तरह के ब्लाउज को पहनकर अपने आपको खास दिखा सकती हैं। 

बैक कट आउट विद स्वीट हार्ट नेक डिजाइन। 


आगे से क्लासिक स्वीट हार्ट शेप और पीछे की तरफ मैचिंग हार्ट शेप या डीप कट आउट के साथ डोरियों और लटकन वाले डिजाइन्स आपको पूरी वेडिंग सीजन में लुक को शानदार बना देगा। इस तरह के ब्लाउज को आप खासकर शादी पार्टी और रिसेप्शन में पहन सकती हैं जिससे एक बेहद ग्रेसफुल लुक आपको उभर कर दिखेगा। अगर आप साड़ी के पल्लू को थोड़ा लंबा करके पहनती हैं तो स्टाइलिश बैक दिखाने के लिए इस तरह के ब्लाउज सबसे बेहत शानदार और बेस्ट होते हैं।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)