इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और आप अपने ड्रेस और लहंगे और साड़ियों के साथ मैच कराकर इन लेटेस्ट हैंड वॉच को पहनकर अपने बीच में काफी अलग अपने हाथों को दिखा सकती हैं, जिससे आप बेहद अट्रैक्टिव और खूबसूरत आपके हाथ लगेंगे।
अगर आप एक ही घड़ी बार-बार पहनकर बोर हो गई हैं तो हम आपके लिए कुछ खास कलेक्शन लेके आए हैं जो आपके आउटफिट के साथ काफी जचेंगी। आइए देखते हैं कुछ लेटेस्ट हैंड वॉच के डिजाइन्स।
स्टोन स्टेड ब्रेसलेट वॉच।

आपको बताते हैं यह वॉच सबसे ज़्यादा इन दिनों लड़कियों और महिलाओंें पसंद कर रही हैं। इसमें घड़ी की जगह एक छोटा सा लग्जरी डायल होता है और उसके चारों तरफ छोटे-छोटे चमकदार पत्थर के जैसे लगने वाले स्टोन लगे होते हैं इसके बेल्ट की बात करें तो यह आम स्ट्रिप जैसा नहीं, बल्कि ब्रेसलेट जैसा होता है जो हाथों को काफी खूबसूरत दिखाता है। इसे पहनने के बाद हाथ में कड़े की तरह यह लगता है। इस वॉच को आप साड़ी, लहंगा, गाउन या किसी भी आउटफिट के साथ अपने पार्टी में पहनकर जा सकती हैं।
स्क्वायर शेप स्टाइल वॉच।

आपको बता दें अगर आपको कुछ अलग और क्लासी लुक की घड़ी चाहिए तो आप के लिए स्क्वायर वाली घड़ी सबसे बेस्ट ऑप्शन होगा। इसका चौकोर शेप इसे विंटेज रॉयल का एहसास कराता है। आजकल इसे रोज़गोल्ड और ग्रीन डायल केस और पतला ब्रेसलेट वाला लुक काफी पसंद किया जा रहा है। अगर बात करें आप इसके किसी के साथ पहन सकती हैं तो हम आपको बता दें फॉर्मल शर्ट, कुर्ती, ब्लेजर और ऑफिस वियर के साथ मैच कराकर पहने तो काफी खूबसूरत लगता है। यह वॉच आपको प्रोफेशनल और काफी स्मार्ट दिखने में मददगार होता है।
ब्रेसलेट वॉच।

यह वॉच नहीं, एक स्टाइलिश ब्रेसलेट है। इसमें चौड़ा मेटल का कफ बंधा होता है और उसी में एक छोटी सी घड़ी छुपा होता है। दूर से देखने पर यह बिल्कुल ब्रेसलेट की तरह फैशनेबल दिखाई देता है। यह वेस्टर्न ड्रेस वन पीस या इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ काफी जचता है। अगर आपको ज़्यादा गहने और ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं है तो यह वॉच आपके लिए काफी बेस्ट ऑप्शन है जिसे आप उनके जगहों पर पहनकर खूबसूरत लग सकती हैं।
पर्ल वॉच

हम आपको बता दें अगर आपको ज़्यादा चमक-धमक पसंद नहीं आता तो आपके लिए पर्ल वॉच सबसे खूबसूरत और सुंदर ऑप्शन है। इसमें सफेद मोतियों वाला स्ट्रैप होता है जो कि छोटा सा सादा डायल इसमें लगा होता है। यह वॉच हाथ को बहुत ही नरम और नाजुक फेमिनिन लुक दर्शाता है अगर आप दिन के फंक्शन में जाते हैं तो हल्की साड़ी, सूट या कॉलेज लुक के साथ आप इस वॉच को ट्राई कर सकते हैं। शादी में हल्के आउटफिट के साथ यह बहुत ही अलग नज़र आता है।
Comments (0)