← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 27/09/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

बाइक में घुसा सांप, बाल-बाल बचा चालक

बाइक में घुसा सांप, बाल-बाल बचा चालक

Featured

By Vijay

सिंगरोली जिले से खबर है जहां सिंगरोली जिले में एक व्यक्ति अपनी ड्यूटी खत्म करके घर जा रहा था। अचानक वह बाजार में रुका तभी देखा कि उसके बाइक में एक जहरीला सांप छिपकर बैठा है।

जैसे ही यह खबर चालक को लगी तत्काल वह अचंभित हो गया। उसने देखा कि बाइक के हैंडल के पास एक जहरीला सांप बैठा है। उसने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए आसपास के लोगों को बुलाया।

इसके बाद अन्य लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को बाइक से बाहर निकालकर एक प्लास्टिक के डिब्बे में भरकर जंगल में छोड़ दिया।

गनीमत रही कि इस दौरान सांप ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि कोई भी सांप या जानवर को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग को सूचित करें।

www.hurdangnews.in