← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.hurdangnews.in
📅 Date: 21/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

Featured

By Vijay

मणिपुर के चंदेल जिले से खबर है, जहां जहरीली शराब पीने के बाद लगभग 15 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी के अनुसार 600 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती है और कई की हालत गंभीर भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते दो से तीन दिनों में यह पूरा मामला सामने आया है।

 लोगों की तबीयत शराब पीने के बाद अचानक बिगड़ गई। हालांकि शराब कहां से लाई गई थी, अभी यह इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।

आपको बता दें कि साल 2026 में जहरीली शराब पीने से मध्य प्रदेश, गुजरात समेत छह से ज्यादा राज्यों में 120 लोगों की जानें भी जा चुकी हैं। पुलिस के अनुसार प्रभावित लोगों ने जो शराब पी थी, उसे मणिपुर के काकचिंग जिले के सुगनू से ही खरीदा गया था। जांच में इस बात की आशंका है कि शराब में मेथनॉल मिलाया गया होगा।

हालांकि इस पूरे मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है और अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी भी कर ली है। पुलिस ने बताया कि चंदेल जिले में स्थानीय स्तर पर शराब बनाने की अब तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में आशंका है कि दूसरे इलाकों से ही शराब यहां पर लाई गई होगी।

 

www.hurdangnews.in