← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 01/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

टैंक की सफाई करने के दौरान 4 लोगो की हुई मौत

टैंक की सफाई करने के दौरान 4 लोगो की हुई मौत

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से खबर है जहां उज्जैन के रेस्टोरेंट के फूड वेस्ट टैंक में सफाई करने उतरे चार लोगों की मौत हो गई है। बचाव के दौरान दो पुलिसकर्मी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज जारी है। सफाई के दौरान एक कर्मचारी टैंक में गिरा तो उसे तीन कर्मचारी बचाने के लिए उतरे बावजूद चारों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची माधव नगर थाना पुलिस ने पास में चल रहे निर्माण कार्य से कटर मशीन मंगवाकर टैंक का गेट कटवाया है। पुलिसकर्मियों ने चारों को 2 मिनट से ज्यादा समय तक सीपीआर दिया बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही की आशंका सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू टीम को निर्देश दे रहे हैं। रेस्क्यू के दौरान एक सब इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं।

 

 

www.hurdangnews.in