By Vijay
मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की फेरबदल की है और नवीन सूची भी जारी की है। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को जारी सूची में सागर देवास सिवनी जिले के कलेक्टर सहित कुल पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है।
मुख्य सचिव द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है एवं नवीन पदस्थापना वाले स्थानों पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। शासन ने इस आदेश को आदेश की प्रतिलिपि भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, राज्यपाल के प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और संबंधित विभागों के सचिवों को आवश्यक विधिक व प्रशासनिक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी है।