← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 07/07/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

मैहर में सड़क हादसा, एक ही परिवार में 5 लोगो की मौत, देखे वीडियो

इस हादसे के बाद कार में फंसे लगभग छह लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 व हाईवे पेट्रोलिंग टीम को दी। घटना  की जानकारी मिलते ही स्थानिक पुलिस एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और काफी मेहनत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया,

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के मैहर जिले से खबर है जहां देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, यहां एक तेज रफ्तार एक्सयूवी वाहन NH 30 देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रिगरा के पास चलते ट्रक के पीछे अचानक घुस गई।

इस हादसे के बाद कार में फंसे लगभग छह लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 व हाईवे पेट्रोलिंग टीम को दी। घटना  की जानकारी मिलते ही स्थानिक पुलिस एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और काफी मेहनत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया,

जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई है तो वही एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है । घायल को सिविल अस्पताल अमरपाटन में भर्ती कराया गया था जहां गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल सतना के लिए रेफर कर दिया गया है, वहीं 5 के शव  को सिविल अस्पताल मैहर में रखवाया गया है।  आपको बता दें कि यह लोग जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर अपने घर वापस जा रहे थे इसी दौरान एक्सयूवी वाहन की ठोकर ट्रक से हो गई थी।

www.hurdangnews.in