← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 03/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

SINGRAULI - सिंगरौली जिले के 77 पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला, देखें सूची

SINGRAULI - सिंगरौली जिले के 77 पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला, देखें सूची

Featured

By Vijay

सिंगरौली जिले के पुलिस विभाग में पदस्थ लगभग 77 पुलिस कर्मियों का जिला स्तर पर तबादला कर दिया गया है। एसपी सियाज केएम द्वारा सूची जारी की गई है, जिसमें एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक पुलिसकर्मी शामिल हैं। तबादला सूची का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। जारी तबादला सूची में जहां कुछ लोगों को थाना चौकी से हटाकर पुलिस लाइन में पदस्थ किया गया है, तो वहीं कुछ पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन से थाना चौकियों में भेजा गया है। हालांकि कई पुलिस कर्मियों के अब भी नाम छूटे हैं जिन्हें अपने ट्रांसफर की उम्मीद थी। तबादला सूची में कई ऐसे नाम हैं जो पूर्व में थाना या चौकी प्रभारी के चहेते रहे हैं। अब पुनः उन्हीं के थाना चौकी में भेज दिया गया है। अपने-अपने चहेते पुलिस कर्मियों की तैनाती कराने के लिए कुछ थाना और चौकी प्रभारी कामयाब रहे हैं, तो वहीं कुछ असफल माने जा रहे हैं।

 

 

 

www.hurdangnews.in