By Vijay
मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया इसकी सूचना तत्काल मोरवा थाना में स्थानीय लोगों ने दी। तब जाकर मोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पूरा मामला मोरवा के एनसीएल शिव कुंज कॉलोनी का है। एक युवती मोबाइल टावर पर मंगलवार करीब शाम 5 बजे 19 वर्षीय युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिसकी सूचना वहाँ पर मौजूद लोगों ने तत्काल मोरवा थाने में दी। देखते ही देखते वहाँ पर स्थानीय लोगों की भीड़ लगातार बढ़ गई और काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। युवती को मोबाइल टावर से नीचे उतारने के लिए पुलिस को और नगर निगम प्रशासन को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवती को टावर से नीचे उतारने का जैसे ही पुलिस प्रयास करती, युवती और ऊपर टावर पर चढ़ती जाती, जिससे और परेशानी का सामना प्रशासन को करना पड़ा। टावर के चारों ओर कई नुकेले तार और झाड़ियों का अंबार पड़ा हुआ था, जिससे पुलिस को युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा काफी झेलना पड़ा कहीं युवती को गंभीर चोटें न आ जाएं। कड़ी मेहनत के बाद करीब डेढ़ घंटे के प्रयास करने पर मोरवा थाने के प्रधान आरक्षक श्याम सुंदर बैस टावर पर चढ़े और युवती को काफी समझाया और प्रयास किया कि नीचे आ जाओ और वे नीचे आने को तैयार हो गई।
पुलिस के अनुसार युवती की पहचान निवासी पीपरखड़ के रूप में हुई है। वह बैढ़न क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे में काम करती है। युवती ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब तीन बजे बस से मोरवा पहुंची थी उसका मोरवा के पिड़ताली निवासी युवक से प्रेम प्रसंग कई महीनों से चल रहा था युवती के मुताबिक पिछले दो दिनों से संतराम उससे बातचित नहीं कर रहा था, जिससे वह परेशान होके नाराजगी में टावर पर चढ़ गई। घटना के बाद मोरवा पुलिस युवती की काउंसलिंग करने और उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाने की कार्यवाही में जुटी रही ।