← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 06/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

Singrauli - मंडल अध्यक्ष सरई रामधनी यादव को बदनाम करने की हो रही साजिश

Singrauli - मंडल अध्यक्ष सरई रामधनी यादव को बदनाम करने की हो रही साजिश

Featured

By Vijay

सिंगरौली जिले के भारतीय जनता पार्टी के सरई मंडल में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के सरई मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव को अब कुछ लोगों के द्वारा बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। आपको बता दें कि रामधनी यादव एक शांत स्वभाव और सुलझे हुए नेता हैं। क्षेत्र में उनके द्वारा लगातार विकास के नए आयाम भी स्थापित किए जा रहे हैं और आम जनता को हर सुविधा मुहैया कराने का भी उनके द्वारा प्रयास किया जाता है। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे ग्रामीण व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए भी वे हमेशा तत्पर और प्रयासरत रहते हैं। इसी लोकप्रियता और बढ़ते प्रभाव से विरोधी खेमे में बेचैनी बढ़ गई है। उनके ऊपर लगातार बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं, जिस पर रामधनी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया करते हुए बताया कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवा कार्य के लिए तत्पर हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर आरोप लगाया कि जो लोग खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, वह हमारे खिलाफ साजिश रचने का काम कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता जागरूक है, समझदार है। जनता अच्छी तरह जानती है कि कौन उनके लिए विकास के लिए दिन-रात काम कर रहा है और कौन अपनी रोटी सेक रहा है। उन्होंने कहा है कि जनता के साथ मैं हर समय चट्टान की तरह खड़ा हूं और विरोधियों की कोई भी ओछी हरकतें उनके जनसेवा के इस भाव को नहीं हिला सकती हैं।

www.hurdangnews.in