← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 21/09/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

धोती पैटर्न में दिख रहा एथनिक का नया अंदाज

एथनिक वियर में इन दिनों पारंपरिक परिधानों को मॉडर्न स्टाइल के साथ पेश करने का ट्रेंड बढ़ रहा है। एथनिक वियर में भी धोती पैटर्न को नए अंदाज में स्टूडेंट्स ने डिजाइन किया । पारंपरिक धोती की प्लीट्स और ड्रेपिंग को बरकरार रखते हुए इसमें कुर्ते और जैकेट के साथ फ्यूजन लुक दिया जा रहा है। ऐसे ही कुछ शानदार और ट्रेडिशनल अटायर्स शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के फैशन टेक्नोलॉजी विभाग की अंतिम वर्ष की छात्राओं ने रेडी किए। गणेश उत्सव के अवसर पर गर्ल्स ने कलेक्शन का आकर्षक प्रेजेंटेशन दिया।

Featured

By Vijay

स्टूडेंट्स ने बताया कि धोती पैटर्न की सबसे खास बात इसकी प्लीटेड ड्रेपिंग है। कमर से लेकर पैरों तक बनी प्लीट्स इसे पारंपरिक लुक देती हैं, जबकि कुर्ते की फिटिंग और जैकेट इसे मॉडर्न बनाती है। कॉटन, सिल्क ब्लेंड, लिनन और ब्रोकेड जैसे फैब्रिक से इसे तैयार किया जा रहा है।

धोती और अंगरखा पैटर्न

छात्राओं ने भारतीय पारंपरिक परिधान से प्रेरणा लेते हुए धोती और अंगरखा शैली को आधुनिक डिजाइन के साथ प्रस्तुत किया। एचओडी डॉ. नीलम अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को भारतीय परंपरा एवं संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उनके व्यावहारिक कौशल को विकसित करने में सहायक हैं। इस तरह के रचनात्मक कार्य को प्रोत्साहित करने हरबंस त्रिपाठी, रविकांता जैन, रेशमा साहू, स्नेह जाट एवं मेघना शर्मा और शशि विश्वकर्मा का सहयोग रहा।

एक्सेसरीज से पूरा होता है लुक

व्याख्याता सविता तिवारी, मीना गुप्ता ने बताया कि धोती-कुर्ता सेट के साथ ट्रेडिशनल मोजरी और मिनिमल ज्वेलरी लुक को और निखारती है। गणेश उत्सव जैसे अवसरों पर एथनिक प्रिंट और ट्रेडिशनल मोटिफ वाले जैकेट भी खास पसंद किए जा रहे हैं। फैशन एक्सपर्ट के अनुसार धोती पैटर्न की खासियत यह है कि यह पारंपरिक होने के साथ-साथ आरामदायक और स्टाइलिश भी है। इसी वजह से फेस्टिव सीजन में इसका फ्यूजन वर्जन युवाओं के बीच पसंद किया जा रहा है।

कुर्ते के साथ फ्यूजन ब्राउन

धोती को शॉर्ट कुर्ते, लॉन्ग कुर्ते या प्रिंटेड जैकेट के साथ पेयर किया जा सकता है। युवाओं के लिए पेस्टल, ऑफ वाइट, बेज, कलर खास हैं। वहीं फेस्टिव लुक गहरे और रिच शेड्स भी आकर्षण का केंद्र हैं। 

www.hurdangnews.in