← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 18/09/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

 सुरक्षागार्ड की चौकसी से बच्चा चुराकर भाग रही आरोपी महिला गिरफ्तार

 चन्दौली - पीडीडीयू नगर के राजकीय महिला चिकित्सालय में  उस समय हड़कंप मच गया, जब एक संदिग्ध महिला अस्पताल परिसर से चार साल की बच्ची को अपने साथ ले जाने लगी।

Featured

By Vijay

 चन्दौली - पीडीडीयू नगर के राजकीय महिला चिकित्सालय में  उस समय हड़कंप मच गया, जब एक संदिग्ध महिला अस्पताल परिसर से चार साल की बच्ची को अपने साथ ले जाने लगी।

बताया जा रहा है कि बच्ची की मां अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव की रहने वाली है और अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती है।

बुधवार दोपहर करीब दो बजे उसकी चार वर्षीय बेटी अस्पताल परिसर में खेल रही थी कि इसी दौरान वहां पहुंची एक महिला बच्ची को अपने साथ लेकर अस्पताल के गेट ओर बढने लगी ।

गेट पर ड्यूटी कर रहे सुरक्षा गार्ड रामकृष्ण यादव की नजर महिला और बच्ची पर पड़ी। शक होने पर उन्होंने महिला को रोककर बच्ची के बारे में पूछताछ की। महिला संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। इसी बीच महिला ने वहां से निकलने की कोशिश की।

लेकिन अस्पताल की महिला कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को कोतवाली गई और पूछताछ शुरू की।

पुलिस के अनुसार महिला के पास से तीन बैंकों की पासबुक भी मिली है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ एसके चतुर्वेदी ने बताया कि महिला बच्ची को लेकर जा रही थी । सुरक्षा गार्ड को होने पर उसे रोक लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि महिला से पूछताछ की गई है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

www.hurdangnews.in