By Vijay
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से खबर है जहां राजगढ़ जिले के ब्यावरा में मंगलवार को 17 साल की नाबालिक का सिर कटा हुआ सब मिला। जिसके बाद हड़कंप मच गया। यह करीब 7 दिन पुराना बताया जा रहा है।
कंकाल में बदल चुकी खोपड़ी धड़ से करीब 50 फीट दूरी पर मिली है। पुलिस ने बताया कि हत्या उसके बॉयफ्रेंड अंकित मालवीय ने 30 सितंबर को की थी। अंकित की भी उसी दिन सड़क हादसे में मौत हो गई थी। नाबालिक राजगढ़ के करेड़ी गांव में अपने मामा के साथ रहती थी। वह बीते 30 सितंबर से लापता थी। परिजन राजगढ़ के कोतवाली थाने में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था।
जांच में उसका संपर्क जमुनिया गणेश गांव के अंकित से सामने आए। सीसीटीवी फुटेज में अंकित के साथ बाइक में शमशेरपुरा की ओर जाते हुए भी दिखाई दी थी। पुलिस ने अंकित की कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि उसकी हाल ही में अपने मामा के बेटे अभिषेक से कई बार बात हुई थी।
पुलिस ने अभिषेक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल अभिषेक की निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार को जंगल से नाबालिक का शव बरामद कर लिया है। शव के पास से आरी और पेड़ पर रस्सी से बना फंदा भी मिला है।
पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु भोपाल के लिए भेजा है। मलावर थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया ने कहा कि प्रकरण राजगढ़ कोतवाली में दर्ज है। अंकित ने लड़की की हत्या क्यों की? इसकी जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।