By Vijay
कानपुर के सजेती क्षेत्र में महिला ने अपने ही देवर का प्राइवेट पार्ट अपने ही दांतों से काट लिया। घटना में घायल युवक को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हैं। जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कानपुर के उर्सला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सजेती थाना क्षेत्र के गांव में महिला का पति अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। महिला अपने बच्चे, देवर, ससुर के साथ गांव रहती थी। शुक्रवार शाम घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपने बच्चों को पीट रही थी। इस पर उसका देवर और ससुर ने विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और विवाद हाथापाई तक पहुंच गए।
आरोप है कि विवाद के दौरान महिला ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट को मुंह से काट लिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत देखकर परिजन पहले सीएचसी ले गए। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि घायल का उपचार जारी है। विवाद के कारणों और घटना से जुड़े तथ्यों का पुलिस जांच कर रही है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।