← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 11/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

सिंगरौली के बरहपान गांव में हादसा, मकान गिरा, तीन लोगों की मौत, मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार, विधायक भी परिजन से मिले 

सिंगरौली के बरहपान गांव में हादसा, मकान गिरा, तीन लोगों की मौत, मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार, विधायक भी परिजन से मिले 

Featured

By Vijay

सोमवार की रात लगभग 8:00 बजे थाना बैढन के गोभा चौकी अंतर्गत बरहपान के जलहथनी टोला में एक घर अचानक गिर गया। घर के सदस्य खाना खा रहे थे और सोने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि उनके साथ एक भारी घटना हो जाएगी। विश्वकर्मा परिवार अभी तक सोया नहीं था, लेकिन अचानक मिट्टी का मकान गिरने लगा। मकान में मौजूद लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 

गोभा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू  कराया एवं घायलों को जिला अस्पताल लाया। फिर गंभीर रूप से घायल लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया है। फिलहाल घायल लोगों की हालत ठीक होने के कारण सभी की अस्पताल में छुट्टी हो गई है।

 आपको बता दें कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 30 कि.मी. दूर ग्राम बरहपान की है। जहां मकान गिरने की घटना से हर कोई स्तब्ध है। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने बताया कि यह मकान छह से आठ साल ही पुराना था। गिरने की आशंका नहीं थी, लेकिन अचानक यह हुआ। यह समझ से परे है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही सीधी सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा भी मृतक के परिजनों से मिले हैं और उन्होंने सहायता राशि भी दी है। 

सिंगरौली विधायक का कहना है कि परिजनों के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत था और उसका निर्माण कार्य भी चल रहा था। परिवार पुराने कच्चे मकान में रह रहे थे, जो हादसे में ढह गया। घटना के बाद सभी लोगों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।

www.hurdangnews.in