By Vijay
सिंगरौली जिले के झूरही बरगवां मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना अमरावती पेट्रोल पंप की पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अमरावती पेट्रोल पंप के समीप एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद राहगीरों ने आसपास को सूचना दी। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है ।