← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 18/09/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

लोकायुक्त की कार्रवाई - 12 साल की नौकरी, आय 25 लाख रुपए ... संपत्ति तीन करोड़ से ज्यादा, इनमें पत्नी के नाम पर 5 बसें

बालाघाट - सेवा सहकारी समिति में करीब 12 साल की नौकरी में 25 लाख रुपए की आय और इसके मुकाबले 3 करोड़ रुपए से अधिक की संपति मिलने पर ईओडब्ल्यू जबलपुर ने मनेरी सेवा सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक विशाल चौरे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है।

Featured

By Vijay

बालाघाट - सेवा सहकारी समिति में करीब 12 साल की नौकरी में 25 लाख रुपए की आय और इसके मुकाबले 3 करोड़ रुपए से अधिक की संपति मिलने पर ईओडब्ल्यू जबलपुर ने मनेरी सेवा सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक विशाल चौरे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है।

गुरुवार तड़के करीब डेढ़ दर्जन अधिकारियों की टीम ने लांजी के नीमटोला स्थित चौरे के घर पर दबिश दी। तलाशी में सबसे बड़ी संपत्ति पत्नी के नाम दर्ज करीब 2 करोड़ रुपए कीमत की पांच बसें मिलीं।

ईओडब्ल्यू के डीएसपी मंजीत सिंह के अनुसार चौरे साल 2014 में दैनिक वेतन भोगी के रूप में सेवा सहकारी समिति में पदस्थ हुए थे। वर्तमान में वह प्रभारी प्रबंधक हैं।

जांच में सामने आई संपत्तियों का प्रारंभिक मूल्यांकन उनकी ज्ञात आय 12 साल की नौकरी में लगभग 25 लाख रुपए की तुलना में करीब कई गुना अधिक है। हालांकि, संपति के वास्तविक मूल्य और आय के स्रोत का अंतिम आकलन जांच पूरी होने के बाद होगा।

क्या कुछ मिला •

पांच बसें, दो ट्रैक्टर, 4 चारपहिया वाहन, तीन दोपहिया,करीब 50 लाख का मकान कृषि भूमि,10 लाख रुपए का जिम का सामान , चौरे व उनकी पत्नी के नाम सेंट्रल बैंक, ग्रामीण बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खाते। चार एलआईसी की पॉलिसियों के साथ एक निजी कंपनी की पॉलिसी ।

नायब तहसीलदार का कर्मचारी गिरफ्तार

मंडला / बम्हनी बंजर | बम्हनीबंजर उपतहसील में गुरुवार को लोकायुक्त ने नायब तहसीलदार अजय श्रीवास्तव के हरीश सिंगौर प्राइवेट कर्मचारी हरीश सिंगौर को 8 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर मामला दर्ज किया गया है। कृषि भूमि के नामांतरण के एवज में मांगी गई थी। आवेदक रोहणी प्रसाद चंद्रौल ने मामले की शिकायत लोकायुक्त एसपी ऑफिस जबलपुर में की थी।

www.hurdangnews.in