By Vijay
जिले के भुईमाड़ थाना परिसर में सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने प्रधान आरक्षक पर लाठी से हमला कर दिया। घटना में प्रधान आरक्षक बलबीर निखरे गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनके सिर में गहरी चोट आई, जिसके चलते चिकित्सकों को 8 टांके लगाने पड़े। जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक बलबीर निखरे थाना प्रभारी कक्ष में अन्य पुलिसकर्मियों के साथ विभागीय कार्य में व्यस्त थे।
इसी दौरान गैवटा निवासी ओमप्रकाश दुबे पिता बैजनाथ उम्र 22 वर्ष पहुंचा और थाना प्रभारी कक्ष के बाहर लगी खिड़की पर लकड़ी के डंडे से जोर-जोर से प्रहार करते हुए गाली-गलौज करने लगा। पुलिसकर्मियों ने खिडकी बंद कर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया।