← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 20/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार पर ही हत्या का आरोप

जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार पर ही हत्या का आरोप

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से खबर है, जहां सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत धनीगावा पश्चिम टोला में आज सवेरे जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस घटना में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हमला के बाद मौत हो गई। मृतक के परिवार ने घटना का आरोप अपने चचेरे भाई पर लगाया है।

सुबह हुई इस घटना के बाद पूरे गांव और आसपास इलाकों में सन्नाटा पसर गया है। इसके अलावा दहशत का माहौल है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है। जानकारी के अनुसार धनीगावा पश्चिम टोला में जमीन के हिस्से को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद हो रहा था।

शुक्रवार सुबह यह विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि कहासुनी हुई। इसके बाद लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी से हमला होने लगा। आरोप है कि इसी दौरान चचेरे भाई ने 50 वर्षीय व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट आने के बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मड़वास पुलिस मौके पर पहुंची है । इसके अलावा शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम हेतु अस्पताल भी भेजा है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार परिजनों के बयान और शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही है।  खबर लिखे जाने तक आरोपी फरार है। फिलहाल स्थानीय पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

www.hurdangnews.in