← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 07/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

Singrauli - किराए के विवाद को लेकर ऑटो चालक की पीट-पीटकर कर दी गई हत्या, थाना के सामने शव रखकर हंगामा

Singrauli - किराए के विवाद को लेकर ऑटो चालक की पीट-पीटकर कर दी गई हत्या

Featured

By Vijay

सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र से खबर है, जहां जियावन थाना क्षेत्र के सरौधा गांव में एक ऑटो चालक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 3 नवंबर को ऑटो चालक कृष्ण कुमार सिंह ऑटो में लेबर बैठाकर जा रहा था। रास्ते में कोमल चंद्र गुप्ता, पुष्पेंद्र गुप्ता और उसके परिवार के अन्य लोगों ने पहले ऑटो को रोका और चालक कृष्ण कुमार  के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के बाद उसे रीवा जिले के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहां से जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भेजा गया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो के किराए को लेकर कृष्ण कुमार और कोमल व उसके साथियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कृष्ण कुमार कम किराया लेता था, जिससे लेबर व अन्य यात्री उसी के ऑटो में आना-जाना पसंद करते थे। यही बात कोमल और पुष्पेंद्र व उसके साथियों को खटक गई। घटना दिनांक को भी कोमल, पुष्पेंद्र ने ऑटो चालक को अपने घर के पास रोका और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट करने लगा। कृष्ण कुमार के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे, लिहाजा दोनों पक्षों के बीच विवाद होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। युवक की मौत के बाद गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि विवाद में मृतक के चाचा मनकेश्वर सिंह, प्रवीण सिंह और शिवम सिंह को भी चोटें आई हैं। युवक की मौत इलाज के दौरान जबलपुर में हुई है। उसके शव को गांव लाया गया। वहीं कुंदवार चौकी रामजी त्रिपाठी ने बताया कि दो आरोपी कोमल चंद्र और पुष्पेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि परिजनों की मांग है कि अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाए। इसी बात से नाराज होकर थाने के सामने देर रात उन्होंने शव रखकर हंगामा कर दिया। हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद शव को परिजनों ने सड़क से हटा लिया और हंगामा शांत हुआ।

www.hurdangnews.in