By Vijay
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से खबर है जहां दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डोमन लाल का इलाज के दौरान निधन हो गया है। उन्होंने हैदराबाद में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली है। उनके निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
विधायक डोमन लाल के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक डोमन लाल का निधन 30 अक्टूबर को हैदराबाद में हुआ है और आज उनका शव 31 अक्टूबर को विमान द्वारा रायपुर एयरपोर्ट लाया गया है। इसके बाद पार्थिव देह को उनके भिलाई स्थित शासकीय आवास पर ले जाया गया है जहां लोगों ने अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके बाद जवाहर नगर दुर्ग से ग्राम भेण्ड्रा के लिए ले जाया गया और वहीं उनका अंतिम संस्कार हुआ ।
आपको बता दें कि विधायक डोमन लाल भारतीय जनता पार्टी से पहली बार 2008 में अहिवारा विधानसभा से विधायक चुने गए थे और दूसरी बार 2023 में इसी विधानसभा से विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे।
उनके निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख व्यक्त किया है और लिखा है कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता और अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमन लाल के निधन की सूचना पर स्तब्ध हूं। सरल व्यक्तित्व, जनसरोकार के प्रति संवेदनशीलता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा उनकी विशेष पहचान रही है।