← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 08/10/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

चीटियों से लिपटा मिला शिशु, थाना प्रभारी खुद मासूम को कराया उपचार हेतु भर्ती

चीटियों से लिपटा मिला शिशु, थाना प्रभारी खुद मासूम को कराया उपचार हेतु भर्ती

Featured

By Vijay

चितरंगी थाना क्षेत्र में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां घटना इंसानियत को भी शर्मसार कर दी है। पूरा मामला चितरंगी थाना क्षेत्र के बगैया गांव का है। जहां एक नदी किनारे नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला है। शिशु महज एक दिन का है जो कि नदी किनारे झाड़ियों में किसी ने छोड़ दिया था। गनीमत रही कि समय रहते हुए ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची है। जहां उसको गंभीर हालत में लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

 पूरा मामला चितरंगी थाना क्षेत्र के बगैया का है। जहां नदी किनारे गुजर रहे ग्रामीणों ने एक बच्चे के रोने की आवाज सुनी। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। झाड़ियों के बीच नन्हा मासूम था जिसके शरीर पर चींटियां लिपटी हुई थी। ग्रामीणों ने बिना देर किए हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और नवजात को गंभीर हालत में लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की स्थिति अभी सामान्य है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में मासूम का इलाज किया जा रहा है। दूसरी ओर इस निर्दयी हरकत को अंजाम देने वाले के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नवजात को इस लावारिस हालत में छोड़ने वाले मां और उनके परिवार की पहचान करने में भी चितरंगी पुलिस जुटी हुई है।

 

 

www.hurdangnews.in